HOME | ABOUT US | COLLEGES | RESEARCH | ACADEMICS | FEEDBACK | CONTACT
Important Links
» About Pusa
» Organisation
» Colleges
» Departments
» Academics
» Result Notification
» Degree Programes
» Research Stations
» Extension Services
» Publication
» Vacancies
» Photo Gallery
» Events / Seminars
» Notice / Circulars
» Contacts
 




Agromet Advisory Service

कृषि मौसम परामर्शी सेवा

 
 
कृषि मौसम परामर्शी सेवा

कृषि मौसम परामर्शी सेवा
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर

मंगलवार ५ अक्टूबर २०१०
विगत मौसम पूर्वानुमान अवधि का मौसम
मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमा क्रमशः ३४.३ एवं २४.५ डिग्री सेल्सियस रहा. औसत सापेक्ष आद्रता सुबह में ८८ एवं दोपहर में ५८ प्रतिशत, हवा की औसत गति १.८ कि. मी. प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन ३.६ मि. मी. तथा सूर्य प्रकाश औसतन ७.५४ घंटा प्रति दिन दर्ज़ किया गया. तथा ५ से.मी. की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में २७.५ एवं दोपहर में ३३.९ डिग्री सेल्सियस दर्ज़ हुआ. इस अवधि में मौसम शुष्क रहा, वर्षा नहीं हुई.

मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान
(५-९ अक्टूबर २०१०)

१. असमान में हलके से माध्यम बदल आ सकते हैं तथा इसी अवधि में वर्षा की संभावना है. उत्तर बिहार में कहीं कहीं हलकी वर्षा हो सकती है. समस्तीपुर तथा इसके आसपास हलकी वर्षा होने का अनुमान है.
२. औसतन ८ से १५ कि.मी. प्रति घंटा कि गति से पुरवा हवा  चलने कि संभावना है|
३. सापेक्ष आद्रता सुबह मैं लगभग ९२ से ९८ प्रतिशत तथा दोपहर मैं ७७ से ८५ प्रतिशत रहने का अनुमान है|
४. ९ अक्टूबर २०१० तक तापमान अंतराल २४ से ३१ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है|

समसामयिक सुझाव
वर्षा की संभावना को देखते हुए तैयार धान तथा मक्का की कटनी में सावधानी बरतने की आवश्यकता है|
फूलगोभी, पत्तागोभी की रोपनी करें| फूलगोभी की अगहनी, पूसी, पटना मैन, पूसा शुभ्रा एवं अर्ली स्नोबाल किस्मों की रोपनी संपन्न करने का प्रयास करें| प्रति हेक्टर२०० कि.ग्रा. कम्पोस्ट, १२० किलो नत्रजन, ८० किलो स्फुर तथा ८० किलो पोटाश का व्यव्हार करें| बोरान तथा मोलिब्डेनम तत्वों की कमी वाले खेतों में १०-१५ किलोग्राम बोरेक्स तथा १ किलोग्राम अमोनियम मोलिब्डेट का व्यवहार खेत की तैयारी के समय करें|

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
डा. ए. सत्तार
कृषि मौसम परामर्शी सेवा
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा

 
 
 
 
HOME | ABOUT US | COLLEGES | RESEARCH | ACADEMICS | FEEDBACK | CONTACT
Copyright © 2008 Rajendra Agricultural University, Pusa | All Rights Reserved
Designed & Maintained by Dimension Websoft Pvt. Ltd.